ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

खेत में फाल्‍ट सुधारने के दौरान चालू कर दी बिजली सप्‍लाई, करंट लगने से खंभे पर चिपका विद्युत कर्मचारी

अंजड़। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी आर एक के क्षेत्र बोरलाय के पिपरी रोड पर एक खेत में फाल्ट सुधारने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई दे दी गई। जिससे हेल्पर बाबूलाल मंडलोई को करंट लग गया।

मौके पर ही हो गई मौत

वह ट्रांसफार्मर के पोल पर ही चिपक गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद पहुंचे विद्युत कर्मचारियों ने उसके शव को रस्सी की मदद से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

बोरलाय के पिपरी रोड की घटना

घटना बुधवार दोपहर दो से तीन बजे की है। मामला अंजड़ थाना क्षेत्र के बोरलाय के पिपरी रोड स्थित किसान दिनेश पाटीदार के खेत का है जहां फाल्ट सुधारने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई दे दी गई जिससे मैकेनिक बाबूलाल मंडलोई को करंट लग गया। वो पोल पर ही चिपक गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रस्सी से बांधकर शव को नीचे उतारा

सूचना पर पहुंचे कनिष्ठ यंत्री और विद्युत स्टाफ ने रस्सी से बांधकर उसके शव को नीचे उतारा। इतने में अंजड़ थाने से पुलिसकर्मी भी पहुंचे और शव को अंजड़ सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक अंजड़ थाना क्षेत्र के बोरलाय के पिपरी रोड पर स्थित किसान दिनेश पाटीदार कपास लगे खेत की लाइन में जंपर लाइन में फाल्ट आ गया था।

सूचना मिलने पर मैकेनिक बाबूलाल मंडलोई फॉल्ट सुधारने के लिए गया हुआ था। कनिष्ठ अभियंता से मिली जानकारी अनुसार किसान दिनेश पाटीदार के खेत में जंफर का काम करने के लिए वो परमिट लेकर लाइन के पोल पर चढ़ा। इस दौरान उसके साथ एक अन्य लेबर मयाराम धारिया भी साथ था।

Related Articles

Back to top button