ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

पैदल सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात कार ने रौंदा, मौत

भोपाल । खजूरी सड़क थाना इलाके में सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात कार ने रौंद दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर की है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारकर भागी कार के बारे में जानकारी जुटा रही है।

खजूरी सड़क थाना पुलिस के मुताबिक 43 वर्षीय शीला पत्नी विकास सेन ग्राम भैंसाखेड़ी में रहती थी। वह गृहणी थी। बुधवार दोपहर के समय वह घर के पास मुख्य सड़क को पैदल पार कर रही थी। इस दौरान सड़क पर तेज रफ्तार से चल रही कार ने कुचल दिया। महिला को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वृद्धा को कुचलने वाले वाहन का डेढ़ माह बाद भी सुराग नहीं

उधर, गांधी नगर के प्रताप वार्ड में रहने वाली वृद्धा महिला को कुचलकर भागे वाहन का पुलिस डेढ़ माह बाद भी सुराग नहीं लगा सकी है। वह सुबह घर के पास टहलने के लिए निकली थी, तभी हादसे का शिकार बन गई थीं। 62 वर्षीय शकुनबाई पत्नी सत्यनारायण शर्मा गृहणी थीं। उनके पति मंदिर में पुजारी हैं। रोजाना की तरह शकुनबाई 27 अगस्त की सुबह छह बजे घर के पास टहलने निकली थीं। इस दौरान अज्ञात वाहन उन्हें कुचलकर भाग गया था। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया था।

Related Articles

Back to top button