ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

जेल भरो आंदोलन में समर्थन देने जा रहे हैं भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण को मुरैना पुलिस ने रोका संविधान की बात करने वाले चंद्रशेखर रावण बोले धारा 144 तोड़नी पड़ेगी तो तोड़ेंगे लेकिन वापस नहीं जायेंगे ।

मुरैना। जेल भरो आंदोलन में शामिल होने आ रहे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद और सपा विधायक अतुल प्रधान को मुरैना पुलिस ने रोका गौरतलब है कि आज 12 अक्टूबर को गुर्जर समाज और भीम आर्मी ने ग्वालियर में जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया है जबकि ग्वालियर जिला प्रशासन ने ऐसे किसी भी कार्यक्रम की अनुमति से इंकार किया है। भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद, राष्ट्रीय युवा गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के अध्यक्ष रविन्द्र भाटी, समाजवादी पार्टी के सांसद अतुल प्रधान सहित अन्य कई नेताओं को मुरैना पुलिस ने सरायछोला थाना क्षेत्र के अल्लाबेली चौकी पर बने चेकिंग पॉइंट पर रोक लिया है, ये सभी ग्वालियर में आयोजित जेल भरो आंदोलन में शामिल होने आ रहे थे, इन लोगों को हिरासत में लिए जाने के बाद ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल इनसे बात करने वहां पहुँच गए हैं और उन्हें ग्वालियर नहीं आने की समझाइश दे रहे हैं लेकिन खबर है कि ये सभी नेता ग्वालियर आने की जिद पर अड़े है…चन्द्रशेखर आजाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गुर्जर आंदोलन के दौरान जिस तरह से ग्वालियर पुलिस ने निर्देश लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किये उन्हें जेल में भेजा हम उनके परिवारों से मिलने आ रहे हैं, उन्होंने कहा कि धारा 144 हो या धारा 188 हो ये जनता के लिए ही है , जरूरत पड़ी तो हमें इसे तोड़ने में भी कोई हर्ज नहीं है , उन्होंने कहा कि हमने ग्वालियर जिला प्रशासन से स्पष्ट कह दिया है कि हम निर्दोष पीड़ित लोगों के परिवारों से मिले बिना यहाँ से जायेंगे नहीं , अभी बातचीत जारी है पुलिस ने कहा , किसी तरह की अनुमति नहीं है इसलिए रोका है एडिशनल एसपी अरविन्द सिंह ठाकुर ने कहा ये लोग दिल्ली से आये हैं, लेकिन मप्र में आचार संहिता लगी हुई है, ग्वालियर में जेल भरो आन्दोलन के आह्वान इन लोगों ने किया है लेकिन वहां ऐसे किसी कार्यक्रम की कोई अनुमति नहीं हैं, ग्वालियर में धारा 144 भी प्रभावी है इसलिए इन्हें यहाँ रोका गया है, इन लोगों के पास कोई अनुमति नहीं है, इन्हें समझाया जा रहा है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button