ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

सपा अध्यक्ष कूदना जानते हैं…एशियाई खेलों में कुछ पदक लाना चाहिए, ब्रजेश पाठक ने अखिलेश पर साधा निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को यहां समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार को फांदकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के मामले पर तंज कसते हुए कहा कि अगर इसी तरह से सपा अध्यक्ष अच्छा कूदना जानते हैं तो उन्हें एशियाई खेलों में जाकर कुछ और पदक लाने की कोशिश करनी चाहिए।

पाठक ने पत्रकारों से बातचीत में सपा प्रमुख यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ”समाजवादी पार्टी को अराजकता, गुंडई पसंद है, आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आचरण से यह सिद्ध हो गया है।” पाठक ने कहा कि दीवार फांदकर वह वहां गये और माल्यार्पण किया है, जबकि उस बिल्डिंग को एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) ने सील करके रखा था। उपमुख्यमंत्री ने कहा, ”उनको कानून से कोई मतलब नहीं है। हमेेशा कानून तोड़कर अराजकता फैलाना समाजवादी पार्टी का पुराना शगल रहा है।”

पाठक ने उपहास उड़ाते हुए कहा, ”अगर इसी तरह से सपा अध्यक्ष अच्छा कूदना जानते हैं तो उन्हें ‘एशियन गेम’ में जाकर कुछ और पदक लाने की कोशिश करनी चाहिए।” अखिलेश यादव इससे पहले यहां गोमती नगर इलाके में स्थित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) के मुख्य द्वार पर चढ़कर उनकी जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button