ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

महू-पातालपानी हेरिटेज ट्रेन के लिए करना होगा इंतजार अभी पहुंच मार्ग ही नहीं

 महू रेलवे स्टेशन पर बुधवार को डीआरएम रजनीश कुमार ने महू और आसपास के क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर दौरा किया। इसमें महू के लिए सबसे महत्वपूर्ण हेरिटेज ट्रेन के संचालन को लेकर किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर भी जानकारी ली। इसमें हेरिटेज संचालन के लिए अभी और इंतजार करना होगा। डीआरएम कुमार ने बताया कि पातालपानी हेरिटेज ट्रेन संचालन इस माह संभव नहीं है। इसमें पातालपानी रेलवे स्टेशन पहुंचने का मार्ग ही अभी तैयार नहीं है। इसके अतिरिक्त हमारे भी कुछ कार्य हैं। जिनके कारण इस माह ट्रेन संचालन संभव नहीं है। अगस्त माह में ट्रेन संचालन का प्रयास होगा।

प्लेटफार्म 2 और 3 पर होगा विस्तारीकरण

डीआरएम बुधवार को इंदौर रेलवे स्टेशन पर दौरे के लिए आए थे। इस्के बाद वह स्पेशल वैगन से शाम को महू रेलवे स्टेशन भी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले महू रेलवे स्टेशन की पुरानी इमारत के प्लेटफार्म नंबर एक पर चल रहे ब्राडगेज में बदलने के कार्य और प्लेटफार्म विस्तारीकरण कार्य के विषय में अधिकारियों से जानकारी ली। इसमें इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफार्म एक को अक्टूबर तक तैयार कर लिया जाएगा।

प्लेटफार्म को बदला जा रहा है ब्राडगेज में

इसके बाद वह नई स्टेशन इमारत में पहुंचे। वहां कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही यहां यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी ली। डीआरएम कुमार से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि स्टेशन के प्लेटफार्म 2 और 3 को भी ब्राडगेज में बदला जा रहा है। साथ ही दोनों प्लेटफार्म का विस्तारीकरण भी किया जाएगा। इसके लिए पूरी योजना बन गई है।

पातालपानी स्टेशन तक पहुंचने का मार्ग नहीं

डीजल और जरूरी संसाधन पहुंचाने के लिए ही सड़क नहीं इसके अलावा महू के लिए महत्वपूर्ण हेरिटेज ट्रेन के बारे में बताया कि हेरिटेज ट्रेन के संचालन के लिए अभी और इंतजार करना होगा। अगले माह से ट्रेन चलाने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल पिटलाइन तैयार हो गई है। इसके अलावा पातालपानी रेलवे स्टेशन तक पहुंचने का मार्ग ही नहीं है। बीच में पुलिया से रोड ही बह गई है।

ऐसे में यात्रियों को तो स्टेशन पहुंचाने में तो समस्या होगी ही। साथ ही हमारे स्टाफ और ट्रेन संचालन के लिए लगने वाली जरूरी सामग्री डीजल और अन्य संसाधन रोड से ही स्टेशन पहुंचाएं जाएंगे। सड़क के लिए हम जरूरी पत्राचार करेंगे। डीआरएम महू में करीब 40 मिनट रुके। इसमें सभी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button