ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

प्री पीएचडी ओएमआर शीट पर होगी परीक्षा, माइनस मार्किंग नहीं

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में प्री-पीएचडी को लेकर आवेदन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 10 अक्टूबर तक आनलाइन आवेदन जमा होंगे। अब तक 1,300 से अधिक आवेदन जमा हो चुके हैं। परीक्षा को लेकर तैयारी चल रही है। खबर है कि परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। माइनस मार्किंग का प्रविधान नहीं होगा।

कुलसचिव शैलेंद्र कुमार ने प्री पीएचडी को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय स्थापना के बाद यह दूसरी बार है जब प्री पीएचडी के लिए छात्र-छात्राओं से आवेदन मंगाए गए हैं। विश्वविद्यालय ने 19 विषयों की 529 सीटों पर प्रीपीएचडी के लिए आनलाइन आवेदन मंगाया है।

30 सितंबर तक आवेदन जमा करने मौका दिया गया था। अंतिम तिथि तक कुल 1,268 आवेदन आए थे। आवेदनों की संख्या को देखते हुए विश्वविद्यालय ने दोबारा मौका दिया। इसकी अंतिम तिथि 10 अक्टूबर है। बता दें कि प्री पीएचडी को लेकर दूसरे जिलों व राज्यों से भी आवेदन जमा हुए हैं। इस परीक्षा के लिए तीन संस्थानों को केंद्र बनाया गया है।

इनमें विश्वविद्यालय का अकादमिक शिक्षण संस्थान, शासकीय ई-राघवेंद्र राव पीजी महाविद्यालय और शासकीय बिलासा कन्या पीजी महाविद्यालय शामिल हैं। परीक्षा की तिथि को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि आवेदन जमा होने के बाद परीक्षा तिथि की घोषणा होगी।

100 प्रश्न पूछे जाएंगे

विश्वविद्यालय ने हर विषय का सिलेबस वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें एक प्रश्न के चार विकल्प होंगे। माइनस मार्किंग नहीं होगी। 50 प्रतिशत विषय और 50 प्रतिशत नेट के प्रश्नों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।

सामान्य व अपिव को 15 सौ रुपये शुल्क

सामान्य व पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए 1500 रुपये, एसटी-एससी के लिए 100 रुपये और दिव्यांगों के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित है। वहीं सामान्य आवेदकों के लिए ग्रेजुएशन में 55 प्रतिशत अंक और एसटी, एससी, पिछड़ा वर्ग के लिए 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य है।

Related Articles

Back to top button