ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

थिएटर में रिलीज होने से पहले ही ‘टाइगर 3’ के ओटीटी राइट्स बिके, इतने करोड़ में हुई डील

नई दिल्ली, इंदौर। इस समय सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान की जवान के बाद अब सलमान खान की टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए आ रही है। आखिरी बार सलमान खान ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। अब सलमान खान को ‘टाइगर 3’ से काफी उम्मीदें हैं। कुछ समय पहले ही इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। अब खबरें आ रही हैं कि सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही ‘टाइगर 3’ के ओटीटी राइट्स बिक गए हैं।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खरीदे राइट्स

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर कई बार नई जानकारी सामने आ चुकी है। अब ओटीटी प्ले की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेजन प्राइम वीडियो ने ‘टाइगर 3’ की रिलीज से पहले ही फिल्म के ओटीटी राइट्स खरीद लिए हैं। इसके अलावा ये भी बताया गया है कि टाइगर 3 के ओटीटी राइट्स के लिए यश राज स्टूडियो और अमेजन प्राइम वीडियो के बीच 200 करोड़ की डील हुई है। बता दें कि नेटफ्लिक्स और यशराज के बीच कई बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर डील हुई है, जिसे देखते हुए कहा जा सकता है कि टाइगर 3 थिएटर के बाद नेटफ्लिक्स पर भी आ सकती है।

नेटफ्लिक्स पर भी हो सकती है रिलीज

अभी तक ‘टाइगर 3’ के मेकर्स की ओर से फिल्म के ओटीटी राइट्स को लेकर किसी भी तरह की अधिकारिक अपडेट शेयर नहीं की गई है। बता दें कि इस फिल्म के पहले दो पार्ट भी काफी सक्सेसफुल रहे हैं। साल 2012 में ‘एक था टाइगर’ रिलीज हुई थी, जिसने नेट कलेक्शन 198.78 करोड़ का किया था। फिल्म ने अपने रिलीज के दिन 32 करोड़ रुपए कमाए थे। वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने 334.39 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Related Articles

Back to top button