ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

शिवराज कैबिनेट की अंतिम बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

भोपाल :  मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। प्रदेश में कभी भी आचार संहिता लागू हो सकती है। इसी के मद्दे नजर आज शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक आज मुख्यमंत्री निवास में रात 9:15 बजे होने वाली है। शिवराज कैबिनेट की इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लग सकती है।

इसमें भोपाल की तर्ज पर जबलपुर, ग्वालियर, रीवा और सागर में ग्लोबल स्किल्स पार्क बनाने की स्वीकृति मिल सकती है। इसका प्रस्ताव तकनिकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग ने दिया है। वहीं, इसी विभाग के अंतर्गत नवीन 9 बोर्ड के गठन को भी स्वीकृति दी जा सकती है।

राजधानी में बनेगा आठ लेन एलिवेटेड कॉरिडोर

कैबिनेट में भोपाल में आठ लेन के एलिवेटेड कॉरिडोर को स्वीकृति मिल सकती है। हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल के तहत कमला पार्क से संत हिरदाराम नगर (भोपाल-इंदौर मार्ग) तक आठ लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा। इससे शहर के अंदर यातायात का दबाव कम होगा।

पांच नई तहसील बनाने के प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी

कैबिनेट में पांच नई तहसील बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल सकती है। इसमें उज्जैन जिले में उन्हेल, बालाघाट जिले में लामता, रायसेन जिले में बम्होरी और सुल्तानगंज और मंदसौर जिले में कयामपुर तहसील के सृजन को स्वीकृति मिल सकती है।

कैबिनेट में करीब एक दर्जन सिंचाई परियोजनाओं पर भी चर्चा होगी। इसमें सोनपुर सिंचाई परियोजना, मंडला जिले की नैनपुर विकासखंड स्थित थांवर जलाशय के माइक्रो सिंचाई परियोजना, मुरकी पाइप नहर सिंचाई परियोजना, पावा सिंचाई परियोजना, रीवा जिले की सिरमौर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना और डोकरीखेड़ा जलाशय के शेष कमांड क्षेत्र को तवा परियोजना की पिपरिया शाखा नहर से जल उद्वहन कर सूक्ष्म सिंचाई पद्धति से सिंचित की परियोजना, चितावद वृहद सिंचाई परियोजना, मेंढ़ा मध्यम उद्वहन सिंचाई परियोजना, गुना जिले की तहसील बमोरी में प्रस्तावित पन्हेटी मध्यम परियोजना, रीवा जिले की लोनी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना शामिल है।

Related Articles

Back to top button