ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

पांच अक्टूबर से शुरू होगी मोरटक्का पुल से वाहनों की आवाजाही, नर्मदा की बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुआ था

खंडवा । इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर मोरटक्का में नर्मदा नदी पुल से पांच अक्टूबर के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकेगी। करीब एक पखवाड़े पहले नर्मदा नदी में आई बाढ़ की वजह से पुल क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी।

जांच और मरम्मत के लिए भेजा था

जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) को इसकी जांच और मरम्मत के लिए पत्र भेजा था। पुल बंद रहने से खंडवा-इंदौर मार्ग पर यात्रा मुश्किल हो गई थी। बसों से यात्रा करने वालों को दो हिस्सों में यात्रा पूरी करनी पड़ रही है। इससे यात्रा में समय और पैसा दोनों अधिक लग रहा है। ऐसे में सभी को पुल से वाहनों की आवाजाही जल्द शुरू होने का इंतजार है।

19 सितंबर को बाढ़ में हो गया था जलमग्न

16 सितंबर को नर्मदा नदी की बाढ़ में जलमग्न मोरटक्का पुल की मजबूती परखने के लिए एनएचएआइ द्वारा इंदौर स्थित इंजीनियरिंग कालेज के विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया था। बाढ़ में पुल के ऊपरी भाग में सड़क का डामर और रैलिंग बह जाने के अलावा ढांचे में कोई नुकसानी सामने नहीं आई थी। इससे पुल पर आवाजाही जल्द शुरू होने की उम्मीद थी।

छोटे वाहनों को एक्वाडक्ट से निकाला गया

बताया जाता है कि पुल पर डामर की सड़क बहने से जगह-जगह हुए गड्ढों को भरने और क्षतिग्रस्त रैलिंग की मरम्मत में एनएचएआइ को दो सप्ताह से अधिक समय लग गया। पुल बंद रहने से छोटे वाहनों को एक्वाडक्ट से निकाला जा रहा था। जबकि बडे वाहनों को खरगोन से होकर भेजा जा रहा था। अब मोरटक्का पुल पर डामरीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं रेलिंग का अधिकांश कार्य हो चुका है। फिलहाल पुल से दो पहिया वाहन निकल रहे हैं। कार्य पूरा होते ही पांच अक्टूबर से पुल ब़डे वाहनों के लिए खोलने की चर्चा है।

Related Articles

Back to top button