ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह ने कहा- भाजपा के राज में हुए भ्रष्टाचार की कराएंगे निष्पक्ष जांच

धार। धार जिले के मोहनखेड़ा तीर्थ में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा अपनी हार के डर से बड़े नेताओं को चुनाव लड़वा रही है। भाजपा के राज में ऐसा कोई मंत्रालय या योजना नहीं है, जिसमें पार्टी के लोगों ने भ्रष्टाचार नहीं किया है। इससे परेशान होकर कई ठेकेदारों ने कोर्ट की शरण ली है। कांग्रेस की सरकार बनते ही भाजपा के 20 साल के राज में जितने भी भ्रष्टाचार हुए हैं, उनकी निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

गांधी परिवार ने आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कार्य किए

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी परिवार ने आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कार्य किए हैं। उनके दिलों में आज भी गांधी परिवार बसता है। दिग्विजय सिंह पांच अक्टूबर को प्रियंका गांधी की सभा को लेकर मोहनखेड़ा में इंदौर संभाग के विभिन्न जिलों एवं तहसीलों के अध्यक्ष, विधायक सहित अन्य नेताओं की बैठक लेने पहुंचे थे।

भाजपा के पास धर्म के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा

मीडिया से चर्चा में दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा के पास धर्म के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा है। जो धर्म का उपयोग केवल अवसर के लिए करते हैं, वे धार्मिक नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायकों के सवाल पर कहा कि राजा-महाराजा बिक गए हैं, लेकिन प्रताप ग्रेवाल जैसे आदिवासी विधायक आज भी कांग्रेस पार्टी की शान हैं।

Related Articles

Back to top button