ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

महिला का अपहरण कर कार में ले गए, रात भर सामूहिक दुष्कर्म, सुबह खेत में मिली

अशोकनगर। राह चलते महिला का अपहरण कर आरोपित कार में ले गए। रातभर विभिन्न स्थानों पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का महिला ने आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपित फरार बताए जा रहे हैं।

खेत में घायल मिली महिला

जिले के शाढ़ौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत म्यांपुर गांव के पास खेत में रविवार की सुबह एक महिला घायल अवस्था में पड़ी मिली। करीब तीस वर्षीय पीड़िता ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म होना बताया है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

शरीर पर थे नाममात्र कपड़े

बताया जा रहा है कि रविवार को सुबह करीब 9 बजे जब लोग खेतों पर काम करने के लिए जा रहे थे, तभी एक महिला बदहवास हालात में मिली। उसके शरीर पर नाम मात्र के कपड़े थे। पूछताछ में महिला ने खुद के साथ सामूहिक दुष्कर्म होना बताया।

अस्‍पताल में कराया उपचार

महिला ने पुलिस को बताया है कि वह पड़ोसी जिले शिवपुरी की रहने वाली है और बदरवास से बस में अकेली बैठकर इलाज के लिए बहेरिया आई थी। उसने शनिवार को सुबह 11 बजे पहुंचकर अस्पताल में इलाज कराया। कमजोरी आने के कारण वह अस्पताल में ही बैठी रही। इसके बाद शाम 4 बजे बस स्टैंड वापस जा रही थी। इसी दौरान पुलिया के पास आकर एक जीप रुकी। जिसमें देवेन्द्र लोधी, शैलेन्द्र लोधी, मन्ना लोधी और एक ड्राइवर था।

यह बात बताई महिला ने

महिला का कहना है कि आरोपित देवेन्द्र लोधी, शैलेन्द्र लोधी, मन्ना लोधी ने गाड़ी से उतरकर उसे पीछे से पकड़कर गाड़ी में बिठा लिया और रस्सी से मेरे हाथ बांध दिए और तौलिया से मेरी आंखें बांध दी। मैंने चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपियों ने थप्पड़ों से मारपीट की और आंखों पर से तौलिया खोलकर मुंह बांध दिया।

सुनसान जगह पर रोकी गाड़ी

पीड़िता के मुताबिक इसके बाद एक सुनसान जगह पर गाड़ी रोककर गाड़ी में ही मेरे साथ पहले मन्ना लोधी फिर शैलेन्द्र फिर देवेन्द्र और बाद में ड्राइवर ने दुष्कर्म किया। इसके बाद वे दूसरी जगह सुनसान पहाड़ी पर ले गए और फिर से गलत काम किया। महिला के मुताबिक आरोपियों ने रातभर में करीब पांच-छह बार उसके साथ दुष्कर्म किया इससे वह बेहोश हो गई।

महिला का यह भी आरोप

महिला का आरोप है कि उसे किसी हथियार से भी घायल किया गया है। जब उसे होश आया तो वह खेत में पड़ी हुई थी। बाद में लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। डायल 100 मौके पर पहुंची इसके कुछ देर बाद शाढ़ौरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला की शिकायत पर शाढ़ौरा थाना में धारा 324 और 376डी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

महिला और आरोपितों के बीच रंजिश होने की भी चर्चा

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि पीड़िता के पति पर करीब डेढ़ साल पहले हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। उस मामले में देवेन्द्र लोधी गवाह है और दो आरोपित उसके स्वजन हैं जिसकी हत्या पति ने की थी। महिला का पति फरार है।

इनका कहना है

डायल 100 पर सूचना प्राप्त हुई थी कि म्यांपुर के पास एक महिला घायल अवस्था में मिली है। इसके बाद डायल 100 मौके पर पहुंची। इसके बाद महिला को शाढ़ौरा अस्पताल इलाज के लिए लाया गया, यहां महिला ने बताया कि चार लोगों ने उसे गाड़ी में डालकर उसके साथ बुरा कृत्य किया। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

विवेक शर्मा, एसडीओपी, अशोकनगर।

Related Articles

Back to top button