ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा? जल्द ही अनाउंस करेंगी सेकंड प्रेग्नेंसी

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली बी-टाउन के पावर कपल में से एक हैं। दोनों ने साल 2017 में धूमधाम से शादी की थी। शादी के चार साल बाद कपल ने एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने वामिका कोहली रखा। अब खबरें आ रही हैं कि अनुष्का और विराट जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर माता-पिता बनने जा रहे हैं। अनुष्का इस समय अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी एंजाॅय कर रही हैं। बताया जा रहा है कि अनुष्का इस समय सेकंड ट्राइमेस्टर में हैं।

इस समय अनाउंस करेंगी गुड न्यूज

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पिछली बार की तरह इस बार भी अनुष्का शर्मा अपनी प्रेग्नेंसी के लास्ट फेज में इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर करेंगी। अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबरें इस समय इसलिए भी खूब जोर पकड़ रही हैं, क्योंकि कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस को विराट के साथ मुंबई के एक मैटरनिटी क्लीनिक में देखा गया था। उस समय अनुष्का और विराट ने पैपराजी को तस्वीरें और वीडियोज शेयर न करने की भी रिक्वेस्ट की थी। साथ ही ये भी देखा जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से अनुष्का लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए हैं।

2021 में पहली बार पेरेंट्स बने

बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे थे। साल 2021 में बेटी के जन्म पर दोनों बेहद खुश थे। कपल ने अपनी बेटी की झलक अभी तक मीडिया के साथ शेयर नहीं की है। अनुष्का और विराट की बेटी ढाई साल की हो गई है। अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस पांच सालों के बाद फिल्म चकदा एक्सप्रेस के साथ बड़े पर्दे पर अपना कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में वे इंडियन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका में नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button