ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

शादी का झांसा देकर युवक ने नाबाल‍िग से दुष्‍कर्म

भोपाल। ऐशबाग इलाके में रहने वाली किशोरी की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हो गई। दोस्ती जब प्यार में बदली तो युवक ने शादी का झांसा दिया तथा एक दिन किशोरी को घर ले जाकर उसके साथ ज्यादती की। वह करीब तीन महीने तक शारीरिक शोषण करता रहा। कल किशोरी ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी ऐशबाग इलाके की एक कॉलोनी में रहती है। करीब तीन महीने पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती विशाल सेन नाम के युवक से हो गई थी। इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान ही पता चला कि विशाल उसके मोहल्ले के पास ही रहता है। विशाल उसे मिलने के लिए बुलाने लगा। करीब ढाई महीने विशाल किशोरी को अपने घर लेकर गया। यहां पर उसने बहला-फुसलाने के बाद उसके साथ ज्यादती की। इसके बाद उसने किशोरी को शादी का झांसा दिया। उसने कहा कि किशोरी के बालिग होते ही वह उससे शादी कर लेगा। इस तरह से वह उसका शारीरिक शोषण करने लगा। पिछले दिनों युवक ने किशोरी से पैसे मांगना शुरू कर दिया। साथ ही उसने धमकी भी दी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए वह किशोरी के साथ वाले आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर देगा। किशोरी इस धमकी से डर गई तथा उसने पैसे और जेवर विशाल को दे दिए। यह बात जब घर वालों को पता चल गई तो परिवार के लोगों ने किशोरी से पैैसों और जेवर के बारे में स ती से पूछा। परिजनों की स ती देखकर किशोरी ने सब कुछ बता दिया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button