ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

आटा मंगाने पर पत्नी को गरम संसी से दागा; नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में मारी लात

गुना: राघोगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है।जिले के राघोगढ़ इलाके में मां-बेटे से हैवानियत का मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी को गरम संसी (पकड़) से दाग दिया। वहीं नाबालिग बेटे के प्राइवेट पार्ट में लात मार दी। इससे वही गंभीर रूप से घायल हो गया। घर में आटा-सब्जी लाने के नाम पर पूरा विवाद हुआ। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।राघोगढ़ इलाके के रामनगर गांव की रहने वाली संगीता कुशवाह (25) ने बताया कि उसकी शादी 6 वर्ष पहले अर्जुन कुशवाह से हुई थी। उनका 5 वर्ष का एक बेटा है। उसने बताया कि शुक्रवार को उसने पति से आटा लाने और बेटे के इलाज के लिए कहा। इसी बात पर से झगड़ा शुरू हो गया। पति ने गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। उसने मना किया तो लोहे की संसी गरम करके उसके हाथ में मारी। इससे उसके हाथ की दोनों उंगलियों में जलकर चोट आयी। फिर गरम संसी दोनों पैरों में मारी, जिससे दोनों जांघो में जलकर लाल निशान है। फिर उसे धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उसके सिर में भी चोट आई।महिला ने बताया कि पास में ही उसका नाबालिग बेटा खड़ा था। पति ने उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी। इससे उसके प्राइवेट पार्ट में सूजन आ गयी। इसी दौरान उसके देवर दिलीप व कमलसिंह और अन्य लोग आ गए। उन्होंने बीच-बचाव किया। पति ने कहा कि किसी को बताया तो वह जान से खत्म कर देगा। महिला की शिकायत पर राघोगढ़ पुलिस ने अर्जुन कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button