ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

गलगला की पटाखा दुकानों में छापा, लाखों का माल जब्त

जबलपुर। थाना ओमती के गलगला की पांच दुकानों में ओमती पुलिस की टीम ने बुधवार को छापामार कार्रवाई की। थाने की पांच अलग-अलग टीमों ने जब दुकानों की जांच की, तो वहां लाखों रुपये के पटाखे रखे मिले। पुलिस ने सभी पटाखों को जब्त किया और थाने ले गई। जानकारी के अनुसार पांचों दुकानों से चार लोडिंग वाहन भरकर पटाखे जब्त किए गए। दुकान संचालकों से पुलिस ने दुकान में पटाखा लाइसेंस तलब किए हैं, यदि पटाखा लाइसेंस नहीं मिलते, तो दुकान संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

अवैध भंडारण की थी सूचना

ओमती थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गलगला में पटाखा दुकानों में पाइप बम और पटाखों का भंडारण किया गया है। पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर छापा मारा। पुलिस पहारिया ट्रेडर्स, अग्रहरी ट्रेडर्स और आरव ट्रेडर्स की दुकानों पर पहुंची। टीमों ने देखा कि वहां भारी मात्रा में पटाखे और पाइप बम रखे हुए थे। पुलिस ने दुकान से पटाखे बेचने का लाइसेंस दुकान संचालकों से मांगा, तो दुकान संचालकों ने पुलिस के सामने बहाने बनाने शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस टीम ने पटाखों की जांच शुरू की। इनमें तेज आवाज वाले पटाखे भी मिले। जिन्हें पुलिस ने जब्त करने की कार्रवाई शुरू की।

थाना क्षेत्र से बाहर बताकर रोका

व्यापारियों ने पुलिस को थाना क्षेत्र बताकर कार्रवाई रोकने का प्रयास किया। गलगला क्षेत्र ओमती और कोतवाली थाना क्षेत्रों में आता है। ऐसे में टीआई वीरेन्द्र सिंह पवार और उनकी टीम अमित जयसवाल और देवेन्द्र जयसवाल की पटाखा दुकानों में पहुंची। लाइसेंस मांगा और जांच शुरू की, तो दुकान संचालकों ने कहा कि उनकी दुकान कोतवाली थाना क्षेत्र में आती है, ओमती में नहीं।

टीआइ ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस है, दुकान में घुसी और कार्रवाई शुरू की।

यह सुनते ही टीआइ नाराज हो गए और कहा कि हम और हमारी टीम ओमती पुलिस नहीं बल्की मध्य प्रदेश पुलिस की टीम है। इसके बाद टीम दुकान में घुसी और कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान दोनों दुकानों से लाखों रुपए कीमत के पटाखे मिले। टीम ने देखा कि दुकान संचालको ने दुकानों को ही गोदाम में तब्दील कर लिया था। इसके बाद ओमती पुलिस की टीम ने कोतवाली पुलिस की टीम को मौके पर बुलाया और उक्त पटाखे उनके सुपुर्द किए। उक्त दोनों दुकानाें के खिलाफ कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button