ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में व्यक्ति की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने इस चीज की मांग को लेकर किया थाने का घेराव

खेत से ट्रैक्टर निकालने की बात पर दो पक्षों में वाद विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की एक पक्ष के दो लोग नीरज जाट और आशु खान ने लाठी डंडे और पत्थरों से दूसरे पक्ष के व्यक्ति पर हमला कर दिया। जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया और उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

दूसरे घायल को उपचार के लिए बड़ौदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से नाराज लोगों ने बड़ौदा थाने का घेराव कर दिया और आरोपियों पर कड़ी कार्यवाई एवं गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों की मांगे मानी तब जाकर घेराव और हंगामा शांत हुआ।

बता दें कि बड़ौदा थाना क्षेत्र के रतोदन गांव में खेत में से ट्रैक्टर निकालने को लेकर खूनी संघर्ष नीरज जाट और आशु ने मिलकर रामसिंह नाम के व्यक्ति की लाठी और पत्थरों से जमकर पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आए रामसिंह के भाई को भी लाठी ड़ण्डों से पीटा गया। हमले में घायल रामसिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया। वहीं पुलिस ने निर्जन जाट और आशु पर 302 सहित 5 अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button