ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार, 16 मोबाइल समेत करोड़ों रुपए जब्त

 झुंझुनूं। जिले की नवलगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 20 लाख का सट्टा पकड़ा है। पुलिस ने मंगलवार को 7 सटोरियों को गिरफ्तार 7 किया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और 1 करोड़ 20 लाख रुपए की ऑनलाइन सट्टे के हिसाब के रजिस्टर जब्त किए।

आरपीएस कृष्ण राज जांगिड़ ने बताया कि नवलगढ़ के वार्ड 14 में मनिन्द्र चौबदार के मकान में गजेंद्र उर्फ बंटी निवासी नवलगढ़ ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गजेंद्र उर्फ बंटी तथा 6 अन्य आरोपियों को सट्टा चलाते हुए गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से सामग्री जब्त की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गजेंद्र उर्फ बंटी निवासी नवलगढ़, शांतनु निवासी नवलगढ़, अनिल निवासी जिला सीकर, धनराज टंडन निवासी छत्तीसगढ़, शिवम साहू निवासी छत्तीसगढ़, आकाश राठौड़ निवासी छत्तीसगढ़, रूपेश चौहान निवासी छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए सटोरियों से ऑनलाइन सट्टे के अवैध कार्य में अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button