ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बीयर में नाइट्रावेट की गोलियां मिलाकर पी और जो मिला उसे मारे चाकू, तीन गिरफ्तार

इंदौर । भंवरकुआं थाने की पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने चार थाना क्षेत्रों में पांच जगह वारदात करना स्वीकार किया है। आरोपितों से चाकू और बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि बीयर में नाइट्रावेट की गोलियां मिलाकर पी थीं। नशे के बाद बाइक से निकले और जो दिखा उस पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों में अरुण चौहान, अस्सू पठान, मुस्तफा एहमद शामिल हैं। आरोपितों ने रविवार रात ट्रांसपोर्ट नगर में रहने वाले आदर्श रवि गुप्ता पर चाकू से हमला कर दिया था। मूलत: इंदरगढ़, दतिया निवासी आदर्श खाना खाने होटल जा रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया।

कई लोगों पर किया हमला

गिरफ्तारी के बाद पता चला कि तीनों आरोपितों ने अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में लेक्चरर दिलीप पाल पर चाकू से हमला किया था। पलासिया थाना क्षेत्र में एक युवती से फोन छीना था। एक युवक पर चाकू से हमला कर फरार हुए थे। चंदन नगर थाना क्षेत्र में मुस्तिम नामक युवक पर हमला किया था। पूछताछ में एक आरोपित ने बताया कि उन्होंने उन लोगों को चाकू मारा जो अच्छे कपड़ों में था।

जानलेवा हमले के आरोपित गिरफ्तार

गांधीनगर पुलिस ने भी जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पवन पुरोहित निवासी महावीर मार्ग की शिकायत पर आरोपित सागर उर्फ छोटू परदेशी, प्रियांशु चौहान और मणि लाखन के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपितों में पूर्व से विवाद चल रहा है। सोमवार को महावीर मार्ग पर रोका और हमला कर दिया।

Related Articles

Back to top button