ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

15 वर्ष बाद शहरी सीट से चुनाव लड़ेंगे कैलाश विजयवर्गीय, कही ये बात

इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव होने और केंद्र की राजनीति में सक्रिय होने के बावजूद कैलाश विजयवर्गीय शहर से जुड़े रहे। स्थानीय समस्याओं को लेकर उनका मुखर होना उन्हें अलग बनाता है। विधानसभा चुनाव में टिकट देकर संगठन ने उन्हें फिर प्रदेश में सक्रिय रहने का मौका दिया है। एक नंबर विधानसभा क्षेत्र से विजयवर्गीय को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद राजनीतिक समीकरण भी दिलचस्प हो गए हैं। विजयवर्गीय की 15 वर्ष बाद शहरी सीट पर वापसी हो रही है।

टिकट मिलने पर बोले-मुझे यह करना होगा

घोषणा हुई तो हैरान रह गया

उन्‍होंने कहा कि जब टिकट की घोषणा हुई तो मैं भी हैरान रह गया। मैं पार्टी का सिपाही हूं। वे जो कहेंगे, मैं करूंगा…भाजपा दो-तिहाई बहुमत की ओर बढ़ चुकी है। वक्त बताएगा कि हमें उससे कितनी ज्यादा सीटें मिलेंगी…”।

लगातार तीन बार रहे विधायक

भाजपा ने वर्ष 1990 में उन्हें चार नंबर विधानसभा सीट से टिकट दिया था। इसके बाद वे लगातार तीन बार अपने गृह क्षेत्र दो नंबर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। वर्ष 2013 में संगठन ने उन्हें महू विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया। महू सीट उस समय भाजपा के लिए मुश्किल सीटों में शामिल थी। विजयवर्गीय ने इस चुनौती को स्वीकारा ही नहीं चुनाव जीता भी। उन्होंने पिछला विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। बाद में वे पूरी तरह से केंद्र की राजनीति में सक्रिय हो गए।

दो दिन पहले ही कहा था महू चुनाव मेरा अंतिम चुनाव था, अब नहीं लडूंगा

विजयवर्गीय विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर अक्सर कहते रहे कि वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते अौर अपनी इच्छा वे संगठन को बता चुके हैं। संगठन किसी क्षेत्र की जिम्मेदारी देगा तो वे पीछे नहीं हटेंगे। दो दिन पहले ही उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा था कि महू चुनाव मेरा अंतिम चुनाव था। सोमवार शाम संगठन ने उन्हें एक नंबर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया तो उन्होंने इतना ही कहा ना, ना करते हुए प्यार हो ही गया।

विजयवर्गीय का टिकट तय होते ही शहर में जश्न का माहौल, इंटरनेट मीडिया पर भी चलने लगे संदेश

विजयवर्गीय का टिकट तय होते ही शहर में जश्न का माहौल बन गया। विधानसभा एक में उनके समर्थकों ने वाहन रैली भी निकाल दी। इधर इंटरनेट मीडिया में भी उन्हें लेकर संदेश चलने लगे।

Related Articles

Back to top button