ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

घर में लगाया फंदा; आंगन में लटकती मिली लाश; बेटे की मौत के बाद डिप्रेशन में थी

रेवाड़ी: बावल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव हरचंदपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला काफी समय से डिप्रेशन में थी, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया। सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।मिली जानकारी के अनुसार, बावल कस्बा के गांव हरचंदपुर निवासी 48 वर्षीय राजेश देवी परिवार के साथ सोई थी। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो घर के आंगन में उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली। राजेश को फांसी पर लटका देख परिवार के होश उड़ गए। परिजनों ने तुरंत सूचना पुलिस को दी। बावल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। राजेश चुन्नी को फंदा बनाकर उस पर लटकी हुई थी।एक साल पहले बेटे की हुई थी मौतग्रामीणों ने बताया कि एक साल पहले राजेश के 21 साल के बेटे ने भी फांसी लगाकर जान दे दी थी। उसके बाद से ही वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। इसी के चलते शुक्रवार रात उसने भी खुदकुशी कर ली। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के शव को बावल स्थित सामुदायिक केन्द्र में रखवाया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही असली सच्चाई सामने आ पाएगी।

Related Articles

Back to top button