ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

बस्तर संभाग में नौ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नौ नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर दिया, जिसमें 8 लाख और 3 लाख के इनामी नक्सली शामिल हैं। कांकेर के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि सीसी प्रोटेक्शन कंपनी नंबर 7 का सदस्य 8 लाख का इनामी नक्सली महिपाल आंचला निवासी ग्राम जुंगड़ा थाना कोयलीबेड़ा ने गुरुवार को स्टेन कार्बाइन रायफल पुलिस को सौंपाकर आत्म समर्पण कर दिया।सिन्हा ने बताया कि आत्म समर्पित नक्सली क्षेत्र में कार्तिक उर्फ राकेश उर्फ विस्वा उर्फ विनय के नाम से भी नक्सली संगठन में काम कर चुका है। दंतेवाड़ा जिले के उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 27 जवानों की हत्या की घटना में शामिल तीन लाख की इनामी महिला नक्सली ने आत्म समर्पण किया है। इधर सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे पूना नर्कोम से प्रभावित होकर नक्सली संगठन में सक्रिय सात जनमिलिशिया सदस्यों ने आज पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया है।

Related Articles

Back to top button