ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रद्द किया चीन का दौरा, अरुणाचल के तीन खिलाड़ियों को वीजा नहीं दे रहा ड्रैगन

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अरुणाचल प्रदेश की तीन भारतीय वुशू खिलाड़ियों को वीजा देने से इनकार करने के चीन के फैसले के विरोध में शुक्रवार को एशियाई खेलों के लिए हांगझू की अपनी आगामी यात्रा रद्द करने का फैसला किया। चीन द्वारा महिला खिलाड़ियों न्येमान वांगसु, ओनिलु तेगा और मेपुंग लाम्गु को मान्यता देने से इनकार कर दिया गया है, जो शनिवार को हांगझू में शुरू हो रहे एशियाई खेलों के लिए वीजा के रूप में भी काम करता है।

खेल मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, ‘‘केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले तथा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने एशियाई खेलों के लिए चीन का दौरा रद्द कर दिया, क्योंकि भारत ने हांगझू में 19वें एशियाई खेलों में अरुणाचल प्रदेश की भारतीय खिलाड़ियों को मान्यता और प्रवेश से वंचित करके उनके खिलाफ चीन के लक्षित और जानबूझकर भेदभाव का कड़ा विरोध किया।”

चीन अरुणाचल प्रदेश पर अक्सर अपना दावा जताता रहता है। खेल मंत्रालय के बयान में कहा गया, ‘‘भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर इस तथ्य को रेखांकित किया है कि हमारे निरंतर और एकसमान रुख के साथ भारत दृढ़ता से मूल वास या जातीयता के आधार पर भारतीय नागरिकों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार को खारिज करता है। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग था, है और रहेगा।”

Related Articles

Back to top button