ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
दिल्ली NCR

महिला आरक्षण बिल पास होने पर स्मृति ईरानी ने जताई खुशी, कहा- मोदी है तो मुमकिन है

नई दिल्ली। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक को ऐतिहासिक बताते हुए उसके लोकसभा और राज्यसभा से पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की। मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कहा कि इस उपलब्धि से साफ है मोदी है तो मुमकिन है, यह एक महज कहावत नहीं है।

केंद्र सरकार ने बीते दिनों लोकसभा में और गुरुवार को राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल को पास करवा लिया। जिसके बाद महिलाओं को लोकसभा के साथ-साथ राज्य विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण की गारंटी मिल गई है। दोनों सदनों से महिला बिल के पास होने के बाद मंत्री ईरानी ने कहा कि हमने अक्सर यह कहावत सुनी है कि मोदी है तो मुमकिन है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे फिर से साबित कर दिया है कि यह खोखले शब्द नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button