ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
धार्मिक

शुक्र देव 2 अक्टूबर को करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशि वालों पर कृपा बरसाएंगी देवी लक्ष्मी

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना गया है। किसी भी व्यक्ति के जीवन में भौतिक सुख, समृद्धि और प्रसिद्धि शुक्र ग्रह के कारण ही मिलती है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, फिलहाल दैत्यों के गुरु शुक्र देव कर्क राशि में विराजमान हैं और 2 अक्टूबर को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष पंचांग के अनुसार, शुक्र देव 2 अक्टूबर को रात 1.02 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक शुक्र के राशि परिवर्तन से इन राशि वाले जातकों को शुभ फल मिल सकता है।

कर्क राशि की होगी तरक्की

शुक्र ग्रह के सिंह राशि में प्रवेश करने से कर्क राशि वालों का फायदा होगा। कर्क राशि वालों की कुंडली में गुरु और शुक्र के मजबूत रहने से जातक की तरक्की हो सकती है। धन लाभ होने की पूरी संभावना है। इसके अलावा कर्क राशि वालों की भौतिक इच्छाएं पूरी हो सकती है। कर्क राशि में गुरु उच्च होते हैं, इसलिए अचानक धन लाभ भी हो सकता है।

तुला राशि वालों को मिलेगी नई नौकरी

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। ऐसे में सिंह राशि में गोचर के दौरान शुक्र तुला राशि के एकादश भाव में विराजमान होंगे। एकादश भाव में शुक्र देव की स्थित होने के कारण तुला राशि के जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। नई नौकरी मिलने की संभावना है। आय और सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। नया वाहन भी खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि वालों के दूर होंगे पारिवारिक संकट

वृश्चिक राशि वालों को करियर के लिहाज से लाभ हो सकता है। वृश्चिक राशि के जातकों को कारोबार में भी लाभ हो सकता है। धन लाभ के योग बनेंगे। परिवार में लंबे समय से चल रहे विवाद दूर होंगे। कोर्ट के मामलों में जीत हो सकती है। अविवाहित जातकों का जल्द ही संबंध तय हो सकता है।

धनु राशि वालों को किस्मत का मिलेगा साथ

धनु राशि के जातकों को भी शुक्र देव के राशि परिवर्तन से लाभ प्राप्त होगा। शुक्र देव धनु राशि के भाग्य भाव में विराजमान होंगे। अधिकारी वर्ग से भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी भी रूके हुए कार्य के पूर्ण होने पर आर्थिक लाभ हो सकता है। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। धनु राशि के जातक के सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button