ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

संचालक डॉ. मेहिया और कुलपति डॉ. तिवारी वीसीआई में सदस्य मनोनीत

भोपाल : केन्द्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी संचालक डॉ. आर.के. मेहिया और नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति डॉ. सीता प्रसाद तिवारी को भारतीय पशु चिकित्सा परिषद नई दिल्ली के सदस्य के रूप में मनोनीत किया है।
अन्य सदस्य में प्रधान निदेशक पशुपालन सिक्किम शासन डॉ. भक्तिमान चैत्री, निदेशक पशुपालन गुजरात शासन डॉ. फाल्गुनी ठाकुर, निदेशक केन्द्रीय पशुपालन विभाग डॉ. राकेश सिंह और कुलपति महाराष्ट्र एनिमल एण्ड फिशरीज यूनिवर्सिटी नागपुर डॉ. राकेश सिंह शामिल हैं।
प्रदेश के लिए गौरव का विषय
पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने दोनों सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के लिये यह गौरव का विषय है कि प्रदेश के दो लोगों को भारतीय पशु चिकित्सा परिषद सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पशुपालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर संचालित अनेक योजनाओं के क्रियान्वयन में शीर्ष पर है। दोनों की नियुक्ति न केवल मध्यप्रदेश के लिये लाभदायक होगी बल्कि इनसे अनुभवों का लाभ राष्ट्रीय स्तर पर भी मिलेगा। इंडियन वेटनरी ऐसोसिएशन नई दिल्ली और प्रांतीय राजपत्रित पशु चिकित्सक संघ ने भी डॉ. मेहिया और डॉ. तिवारी को शुभकामनाऍं दी।

Related Articles

Back to top button