ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

इंदौर में सिंधिया समर्थक नेता सहित दो ने भाजपा से दिया इस्तीफा

इंदौर। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद टंडन ने सोमवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके साथ भाजपा के पुराने कार्यकर्ता और धाकड़ समाज के नेता दिनेश मल्हार ने भी इस्तीफा दे दिया है।

टंडन ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। वे पूर्व में कांग्रेस शहर अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने के बाद टंडन भी भाजपा में आ गए थे। टंडन ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को अपना इस्तीफा भेजा है। टंडन के साथ इस्तीफा देने वाले मल्हार राऊ क्षेत्र के पुराने कार्यकर्ता हैं।

फिर थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ

बताया जा रहा है कि टंडन और मल्हार दोनों ही कांग्रेस के नेताओं के संपर्क में हैं। पिछले दिनों भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद से ही कुछ सिंधिया समर्थकों के भाजपा छोड़ने की चर्चा चल रही थी। मल्हार के बारे में बताया जाता है कि निगम चुनाव में भी एनवक्त पर उनका टिकट कट गया था। इसके बाद से ही वे नाराज थे।

Related Articles

Back to top button