ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचलते हुए डंपर से टकराई बस, 15 घायल

बैतूल। बैतूल से भोपाल की ओर जा रही निजी यात्री बस सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचलते हुए रेत से भरे डंपर से टकरा गई। इससे डंपर और बस के चालकों समेत 15 यात्री घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में आठ को ज्यादा चोट लगी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कि लक्ष्मीनारायण कंपनी की यात्री बस बैतूल से भोपाल के लिए सुबह 6 बजे रवाना हुई। सोनाघाटी के पास सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में चालक ने बस को गलत दिशा में मोड़ दिया जिससे सामने से आ रहे रेत के डंपर से टक्कर हो गई। बस के नीचे आने से तीन मवेशियों की भी मौत हो गई। टक्कर होने से बस और डंपर के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस और डंपर चालक फंस गए थे जिन्हे क्रेन की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

Related Articles

Back to top button