ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

शादी के लिए उदयपुर रवाना हुईं परिणीति चोपड़ा, जल्द ही शुरू होंगे प्री वेडिंग फंक्शन

बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। बस कुछ ही दिनों में परिणीति, आप नेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी से पहले परिणीति हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुईं। 17 सितंबर 2023 को एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अब ये माना जा रहा है कि परिणीति अपनी शादी के लिए उदयपुर रवाना हुई हैं। एयरपोर्ट पर उन्हें R नाम की कैप पहने भी देखा गया। अब इस R को लोग राघव चड्ढा से जोड़ रहे हैं। इस दौरान परिणीति का ब्राइडल ग्लो साफ दिखाई दे रहा था।

जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगी परिणीति

परिणीति चोपड़ा एयरपोर्ट पर काफी खुश नजर आ रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने डेनिम जींस, व्हाइट टैंक टाॅप के साथ ब्लू शर्ट और व्हाइट स्नीकर्स पहन रखे थे, जिसमें वे काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। परी नो-मेकअप लुक में भी काफी खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि इसी साल मई में परिणीति और राघव ने सगाई की थी। अब 24 सितंबर को दोनों सात फेरे लेने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तरह की परिणीति भी शाही अंदाज में शादी करने वाली हैं। परिणीति और राघव उदयपुर पैलेस में शादी के बंधन में बंधेंगे। 23 सितंबर से दोनों की शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी।

शानदार होगी संगीत सेरेमनी

उदयपुर के लीला पैलेस में परिणीति और राघव सात फेरे लेंगे। कपल की संगीत सेरेमनी 90s की थीम पर रखी गई है। संगीत में गाने भी 90s के ही होंगे। इसके बाद अगले दिन परी की चूड़ा सेरेमनी होगी। दिन में शादी होगी और रात में रिसेप्शन रखा जाएगा। बता दें कि शादी के साथ-साथ परिणीति की अपकमिंग फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ भी रिलीज होने वाली है। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। फिल्म में परिणीति के अपोजिट अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Back to top button