ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए असम के मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, वीडी शर्मा

कटनी । जन आशीर्वाद यात्रा में जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। हमारी पांच यात्राएं प्रदेश में लगातार भ्रमण कर रही हैं और हर जगह जनता में उत्साह देखने को मिल रहा है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा ने कटनी विधानसभा में जन आशीर्वाद यात्रा प्रारंभ होने से पहले पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने दावा किया कि अब तक की सबसे अधिक सीट इस बार भाजपा जीतेगी। कटनी में जन आशीर्वाद यात्रा में असम के मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, वीडी शर्मा शामिल हुए।

कांग्रेस द्वेष फैलाने का कार्य कर रही है

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 15 माह की सरकार ने किसानों और नौजवानों के साथ छल किया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि द्वेष फैलाने का कार्य कर रहे हैं। जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर सांसद शर्मा ने कहा कि 18 साल में सरकार ने जो काम किया है, उन कामों को लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं। अभी तक 1000 से अधिक सभा हुई हैं और मिस कॉल के जरिए 11 लाख से अधिक लोग पार्टी से जुड़े हैं।

25 सितंबर को यात्रा का औपचारिक समापन कार्यकर्ता महाकुंभ के साथ भोपाल में होगा

उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को यात्रा का औपचारिक समापन कार्यकर्ता महाकुंभ के साथ भोपाल में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इससे पहले संभागीय यात्रा प्रभारी व सांसद गणेश सिंह ने जिले में अभी चल रही जन आशीर्वाद यात्रा पर प्रकाश डाला। इस दौरान विधायक संदीप जायसवाल, पूर्व विधायक अलका जैन, भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी, केडीए अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, पूर्व अध्यक्ष राम रतन पायल सहित अन्य जन मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button