ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मुरैना। पुलिस ने हथियार तस्कर के कब्जे से 8 कट्टे, 2 पिस्टल और 10 जिंदा राउंड जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार।

मुरैना। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुरैना पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद ठाकुर और बामोर एसडीओपी दीपाली चंदोरिया के द्वारा हथियार तस्कर और शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे,इसी निर्देशन में रिठौरा कलां थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार दोहरे ने साइबर सेल की मदद से युवक की कब्जे से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। बता दें कि रिठौरा कलां थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार दौहरे को मुखबिर द्वारा सूचना मिली के पड़ावली चौराहे पर एक युवक मोटरसाइकिल लेकर अवैध हथियारों की तस्करी करने के लिए ले जा रहा है, इसके बाद पुलिस ने पड़ावली चौराहे पर चेकिंग पॉइंट लगाकर टेकरी नूराबाद की तरफ से आती हुई एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली तो मोटरसाइकिल के पीछे काले रंग के बैग में 8 कट्टे व दो पिस्टल रखी हुई तथा 10 जिंदा राउंड भी रखे हुए थे, पुलिस ने अवैध हथियारों की कीमत करीब 1,10000 रुपए और मोटरसाइकिल की कीमत करीब 70,000 रुपए कुल कीमत करीब 180000 रुपए बताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button