ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

सीताराम बाथम ने केंद्रीय मंत्री के सामने किया हंगामा, अधिकारीयों को जमकर लगाई लताड़

इंदौर : आज के समय में नताओं द्वारा अधिकारियों को लताड़ने के की कई खबरे सामने आती है। इस ख़बरों में देखा जाता है कि, नेता जी किसी भी अधिकारी को फटकार लगा देते हैं और वो अधिकारी कुछ नहीं बोल पाता। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से सामने आया है। यहां मध्य प्रदेश मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बाथम ने जमकर हंगामा किया है।

 बता दें कि, इंदौर में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भी मौजूद थे और मध्य प्रदेश मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बाथम भी मंच पहुंचे। कुछ देर बाद स्वागत कार्य्रकम शुरू हुआ, इस दौरान मंच पर मौजूद सभी लोगों का स्वागत किया गया लेकिन सीताराम बाथम का स्वागत नहीं किया गया। इससे नाराज होकर सीताराम बाथम मंच से नीचे उतर गए। इसके बाद वहां मौजूद अधिकारी उन्हें मनाने में जुट गए, लेकिन मानने के बजाय सीताराम बाथम ने अधिकारियों डाटना शुरू कर दिया और जमकर हंगामा किया।

Related Articles

Back to top button