ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
देश

आतंकवाद तब तक खत्म नहीं होगा जब तक भारत और पाकिस्तान बैठ कर बातचीत नहीं करते: फारूक अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद तब तक खत्म नहीं होगा जब तक कि भारत और पाकिस्तान सभी टकराव वाले मुद्दों का स्थायी समाधान निकालने के लिए बातचीत नहीं करते। अब्दुल्ला ने यहां पार्टी कार्यालय में एक बैठक के बाद कहा, ‘‘मुठभेड़ें होती रहेंगी। यह कहना कि आतंकवाद खत्म हो गया है, गलत होगा। ये चीजें कल भी हुईं और आज भी हो रही हैं…ये तब तक होती रहेंगी जब तक दोनों देश समाधान निकालने के लिए बातचीत की मेज पर नहीं आते।”

अमेरिका से सेब, अखरोट और बादाम के आयात पर अतिरिक्त शुल्क हटाने पर अब्दुल्ला ने कहा कि ऐसी चिंताएं हैं कि इस कदम से स्थानीय उपज की कीमतों में गिरावट आ सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें चिंता है कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हमारा फल उद्योग प्रभावित होगा। जिन किसानों ने बहुत पैसा खर्च किया है, वे चिंतित हैं कि स्थानीय उपज की कीमतें गिर जाएंगी और उन्हें नुकसान होगा।”

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सरकार से इस मुद्दे पर ध्यान देने का अनुरोध करता हूं ताकि किसानों को नुकसान न हो। यदि उन्हें नुकसान होता है, तो यह देश के लिए अच्छा नहीं होगा।” जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की समन्वय समिति की बैठक के एजेंडे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जो बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली है। उन्होंने कहा, ‘‘नेशनल कॉन्फ्रेंस की ओर से उमर अब्दुल्ला बैठक में शामिल होने गए हैं। बैठक में क्या तय हुआ, इसके बारे में आपको बताया जाएगा।”

Related Articles

Back to top button