ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

भाजपा ने मध्य से ध्रुवनारायण सिंह और उत्तर से आलोक शर्मा पर दांव खेला

भोपाल। भाजपा ने आगामी विधान सभा चुनाव के ल‍िए कमर कस ली है। पार्टी ने सुनियोजित रणनीति के तहत उम्मीदवार की पहली सूची गुरुवार को घोषित कर दी। इसमें भोपाल जिले की दो सीटों को शामिल किया गया। भोपाल मध्‍य से पूर्व व‍िधायक ध्रुवनारायण सिंह और भोपाल उत्‍तर से पूर्व महापौर आलोक शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।यहां वर्तमान में कांग्रेस के विधायक हैं।

भोपाल मध्‍य सीट 2008 में परिसीमन के बाद अतिस्‍व में आई थी। ध्रुवनारायण सिंह ने यह चुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। उन्‍होंने कांग्रेस के नासिर इस्‍लाम को पराज‍ित क‍िया था। 2013 में व‍िवादों में घिरने के कारण पार्टी ने उनका टिकट काटकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी सुरेंद्रनाथ सिंह को मैदान में उतारा था। उन्‍होंने आरिफ मसूद को पराज‍ित क‍िया था। 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने आरिफ मसूद पर फिर भरोसा जताया। वहीं, भाजपा ने सुरेंद्रनाथ सिंह को ही फिर से मैदान में उतारा। मसूद ने पिछली हार का बदला लेते हुए सिंह को हारकर पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। ध्रवनारायण स‍िंह काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का समर्थन प्राप्त है।

उधर, भोपाल उत्‍तर को कांग्रेस के वर‍िष्‍ठ नेता आरिफ अकील का गढ़ माना जाता है। भाजपा ने यहां पर पूर्व महापौर आलोक शर्मा पर व‍िश्‍वास जताते हुए उन्‍हें फिर मैदान में उतारा है। इससे पहले भी आलोक शर्मा का आरिफ अकील से सामना हो चुका है और उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था। शर्मा ने भोपाल का महापौर रहते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है और पार्टी में भी विभिन्न जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भरोसेमंद माना जाता है। वर्तमान विधायक आरिफ अकील का इन दिनों स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा नहीं है। इस कारण कांग्रेस यहां से कोई नए चेहरे को उतारने का मन बना रही है। इसे अवसर के तौर पर लेते हुए पार्टी ने आलोक शर्मा पर दांव लगाया है।

Related Articles

Back to top button