ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न, कमलनाथ बोले- एआईसीसी का सर्वे ही सर्वमान्य।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रत्याशी चयन के लिए AICC द्वारा गठित स्क्रीनिंग कमिटी की पहली बैठक कल दिल्ली में सम्पन्न हुई। स्क्रीनिंग कमिटी की इस बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भँवर जीतेन्द्र सिंह एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला समेत मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए और सभी ने अपना पक्ष रखा। *सूत्रों के मुताबिक़ कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अपनी बात रखते हुए कहा कि एआईसीसी की सर्वे रिपोर्ट एवं स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा दावेदारों एवं प्रभारियों से की गई वन टू वन चर्चा के आधार पर ही प्रत्याशियों का चयन किया जाय। कमलनाथ ने कहा कि मैं पिछले पाँच साल से मध्यप्रदेश में काम कर रहा हूँ, इसलिये इस चुनाव में कांग्रेस के सभी दावेदार मेरे अपने हैं और मैं सभी का शुभचिंतक हूँ।* खबरों के मुताबिक़ कमलनाथ के द्वारा सर्वे रिपोर्ट और उम्मीदवारों की जीत की संभावना को सर्वाधिक महत्व देने के सुझाव का मध्यप्रदेश के सभी नेताओं ने स्वागत किया और इसे कांग्रेस पार्टी में एक स्वस्थ्य परंपरा की शुरूआत बताया। *बीजेपी में जहां टिकटों के लिये सिर फुटव्वल मचा हुआ है, लोग पार्टी छोड़ छोड़कर जा रहे हैं, वहीं कांग्रेस इसबार पूरी एकजुटता और समन्वय के साथ आगे बढ़ रही है।कमलनाथ का नेतृत्व इस समय बीजेपी के लिये सबसे बड़ी और अबूझ चुनौती बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button