ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस से हुई दो मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने की पुष्टि

नई दिल्ली। केरल के कोझिकोड जिले में दो लोगों की मौत निपाह वायरल से हुई है। इसकी पुष्टि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कर दी है। दोनों में निपाह वायरस के लक्षण देखे गए थे और जांच के लिए इनके सैंपल पुणे लैंब भेजे गए थे। जांच में इनकी मौत निपाह वायरस से होने की बात सामने आई है।

यह है निपाह वायरस

निपाह वायरस जानवरों से इंसानों में फैलता है, इसे यूनोटिक वायरस भी कहते हैं। चमगादड़, बिल्ली, कु्त्ते, घोड़े, बकरी और सूअर से इंसानों में इसके फैलने की आशंका बनी रहती है। यह वायरस सबसे ज्यादा फ्रूट बेट्स में पाया जाता है। संक्रमित जानवर की लार, पेशाब, मल और खून के संपर्क में आने से यह इंसानों में फैलता है।

इन देशों में निपाह का प्रकोप सबसे ज्यादा

अब एक निपाह के सबसे ज्यादा मामले एशियाई देशों से ही सामने आए हैं। इनमें भारत के साथ थाईलैंड, फिलीपींस, कंबोडिया, सिंगापुर, मलेशिया और बांग्लादेश शामिल हैं। 1999 में पहली बार इस वायरस की खोज हुई थी, जब सिंगापुर और मलेशिया में इससे 100 लोगों की जान चली गई थी।

Related Articles

Back to top button