ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

रक्षा बंधन पर भाई के घर गई महिला के मकान में चोरी

बिलासपुर। महिला के सूने मकान में चोरी हो गई। किसी अज्ञात चोर ने आलमारी तोड़कर नकदी 70 हजार रुपये समेत जेवर चोरी कर भाग गया। इस दौरान महिला रक्षा बंधन मनाने अपने भाई के घर कोरबा में थी। पीड़िता की शिकायत पर रतनपुर पुलिस अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रतनपुर के बुधवारीपारा निवासी सरिता मरावी पति चन्द्रप्रताप मरावी (32) अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि राखी पर्व में 29 अगस्त को कोरबा चली ई थी। बीते नौ सितंबर की सुबह नौ बजे पड़ोसीअन्नु यादव ने फोन कर सूचना दी कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है। फिर महिला दोपहर एक बजे कोरबा से वापास अपने घर आई।

तब घर के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ मिला। कमरे में घुसकर आलमारी का लाकर तोड़कर नकदी 70 हजार रुपये समेत तीन जोड़ी पायल, सोने का लाकेट, बर्तन फुल कांस का पांच नग थाली, एक मोबाइल चोरी हो गई थी। जिसकी कीमत 95 हजार रुपये है। उन्होंने रतनपुर पुलिस काे सूचना दी। पुलिस की टीम जांच करने माैके पर पहुंची। घर की तलाशी ली, लेकिन चोर के बारे में पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button