ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

लाडली बहना योजना की चौथी किस्त आज होगी जारी, सीएम शिवराज ट्रांसफर करेंगे इतने रुपए

भोपाल। प्रदेश की महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास है। सीएम शिवराज सिंह चौहान की सरकार लाडली बहना योजना की चौथी किस्त 10 सितंबर यानी आज सीधे महिलाओं के बैंक खातों में डालेगी। इस बार प्रदेश की तकरीबन एक करोड़ 31 लाख महिलाओं को लाडली बहना योजना का सीधा लाभ मिलेगा।

आज सीएम शिवराज ग्वालियर से महिलाओं के बैंक के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे। बता दें कि आज सीएम शिवराज का ग्वालियर में लाडली बहना सम्मेलन और रोड शो है। वहीं ​सीएम शिवराज के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल रहेंगे। सीएम शिवराज और सिंधिया चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

सीएम शिवराज ने बहनों से किया था ये वादा

सीएम शिवराज ने कहा था ​कि 10 तारीख को ग्वालियर से ठीक दो बजे मैं बहनों के खाते में पैसा डालूंगा। इसलिए मेरी बहनों 10 तारीख को अपने-अपने गांव और शहर में आप सभी एकत्रित होना और फिर हम चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली योजना के आगे मेरा अगला मिशन है, मुझे अपनी बहनों की आमदनी घर का कामकाज करते हुए 10 हजार रुपये महीना करना है। इसलिए स्व सहायता समूह में अगर कोई बहन नहीं है तो सम्मिलित हो जाएं। हम कई तरह की गतिविधियां शुरू करके आमदनी बढ़ाएंगे और गरीबी नहीं रहेंगे, आंसू नहीं बहाएंगे।

Related Articles

Back to top button