ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, क्रिकेटर शिखऱ धवन और साइना नेहवाल ने महाकाल भस्मारती के किए दर्शन, देखें Video

उज्जैन: फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अपने जन्मदिन (9 सितंबर) पर महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। उनके साथ बेटा आरव, भांजी सिमर और बहन अलका भी थे। भस्म आरती दर्शन के लिए क्रिकेटर शिखर धवन और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी मंदिर पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि हाल में रिलीज हुई फिल्म ओ माय गाड-2 की शूटिंग उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी हुई थी। तब अक्षय कुमार उज्जैन आए थे और बाबा महाकाल की पूजा की थी। उन्होंने फिर से उज्जैन आने का कहा था। शनिवार देर रात दो बजे अक्षय महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां पारंपरिक वेशभूषा धोती-कुरते में अक्षय ने नंदी हाल से भस्म आरती दर्शन किए।

आरती के दौरान अक्षय भक्ति के रस में झूमते नजर आए। उन्होंने आने वाली फिल्म मिशन रानीगंज की सफलता के लिए प्रार्थना भी की। शिखर धवन भी उनके साथ बैठे थे। पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि अक्षय को महाकाल मंदिर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

देश की तरक्की की कामना

बाद में मीडिया से संक्षिप्त चर्चा में अक्षय कुमार ने कहा कि उन्होंने देश की तरक्की की कामना की है। क्रिकेटर शिखर धवन से विश्व कप के विषय में पूछा गया तो अक्षय ने विनोद करते हुए कहा कि ये बहुत छोटी चीज है। हम यूं ही जीत जाएंगे। बाबा महाकाल से तो तरक्की मांगी जाती है।

बैडमिंटन खिलाड़ी नेहवाल भी पहुंची

भस्म आरती के बाद बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंची। उन्होंने नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। साइना के साथ उनके माता-पिता भी थे।

Related Articles

Back to top button