ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

चलते मैच में फ्लड लाइट हुई बंद फैंस ने पूछा- बिल नहीं भरा क्या

नई दिल्ली। एशिया कप में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जा मैच के दौरान अचानक फ्लड लाइट की बंद हो गईं। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर फैंस ने पाकिस्तान की किरकिरी कर डाली। किसी ने लिखा बिल नहीं भरा क्या तो किसी ने लिखा पहले बिजली का बिल भरो और मैच चालू करवाओ। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 193 का स्कोर खड़ा किया।

पाकिस्तान का पांचवा ओवर चल रहा था

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चल रहे मैच में बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी। इस दौरान पाकिस्तानी बालर जब 5वां ओवर डाल रहे थे, तभी स्टेडियम की फ्लड लाइट ही बंद हो गई। इसकी वजह से यह मैच रोकना पड़ा। पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड द्वारा द्वारा सही तरीके से लाइट की व्यवस्था भी नहीं करवाए जाने पर क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर मीम्स शेयर कर मजाक उड़ा रहे हैं।

पीसीबी का उड़ा रहे मजाक

एशिया कप जैसे महत्वपूर्ण मुकाबले में चलते मैच के दौरान अचानक लाइट के चले जाने से क्रिकेट प्रेमी भी हैरान हो गए। चलते मैच में अचानक फ्लड लाइट का चला जाना पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हालात भी बयां करता है। फ्लड लाइट अचानक कैसे बंद हो गई इसका कारण तो अभी तक साफ नहीं हो पाया है, लेकिन इसमें पीसीबी द्वारा मैच की तैयारी को लेकर की गई बड़ी लापरवाही सामने आ गई है।

Related Articles

Back to top button