ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

इस दशहरे पर राशि के अनुसार श्रीराम का कौन सा मंत्र शुभ है आपके लिए

विजयादशमी या दशहरे के दिन अपनी-अपनी राशि के अनुसार देवता का पूजन करने तथा मंत्र जाप करने से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलती है।
इस बार दशहरे पर अपनी राशि के अनुसार बोले श्रीराम का यह नाम।

आइए जानें 12 राशियों के अनुसार इस दशहरे पर किस मंत्र से करें पूजन…Dussehra 2022
1. मेष राशि- श्रीराम का पूजन करें, ‘ॐ रामभद्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।

2. वृषभ राशि- हनुमान जी का पूजन करें, ‘ॐ आञ्जनेयाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

3. मिथुन राशि- राम दरबार पर बेसन के लड्डू चढ़ाएं, ‘ॐ रामचंद्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।

4. कर्क राशि- श्रीसीता-राम को मीठा पान चढ़ाएं, ‘ॐ जानकी वल्लभाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

5. सिंह राशि- श्रीराम पूजन कर ‘ॐ जनार्दनाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

6. कन्या राशि- हनुमान पूजन कर ‘ॐ शर्वाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

7. तुला राशि- राम दरबार पर शहद चढ़ाएं, ‘ॐ सौमित्र वत्सल नम:’ मंत्र का जाप करें।

8. वृश्चिक राशि- हनुमान जी पर चमेली का इत्र चढ़ाएं, ‘भरत वंदित: नम:’ का जाप करें।

9. धनु राशि- तुलसी पत्र हाथ में लेकर ‘ॐ दान्ताय नम:’ का जाप करें।

10. मकर राशि- श्रीसीता-राम पर मौली चढ़ाएं, ‘श्री रघुनंदन भरताग्रज नम:’ का जाप करें।

11. कुंभ राशि- हनुमान मंत्र ‘ॐ वायुपुत्राय नम:’ या ‘ॐ श्री सीता पतये नम:’ का जाप करें।

12. मीन राशि- श्रीराम दरबार पर मेहंदी चढ़ाएं, ‘दशरथ नंदनाय नम:’ का जाप करें।

Related Articles

Back to top button