ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

राजधानी समेत कई जिलों में जोरदार बारिश, IMD ने इन 12 जिलों में जारी किया अलर्ट…

भोपाल। मध्यप्रदेश में सूखे और अल्प वर्षा की मार झेल रहे किसानों को अब प्रकृति ने बड़ी राहत दी है। प्रदेश में अगले तीन दिन में तेज बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। इस तेज बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिन में मध्यप्रदेश के उन इलाकों में तेज बारिश हो सकती है, जहां पर इस समय गर्मी ने बुरा हाल कर रखा है और पारा 40 डिग्री और उससे भी अधिक जाता हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें कि प्रदेश में अब तक सामान्य से 19 फीसदी कम बारिश हुई है।

लोगों को गर्मी से मिली राहत

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर -पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से साइक्लोनिक सर्कुेलेशन एक्टिव है। इससे लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो गया है। मानसून ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि मध्यप्रदेश के कई जिलों में अगले तीन दिन में कहीं पर हल्की तो कहीं पर तेज बारिश हो सकती है। गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह एक खुशखबरी है। पूरे मध्यप्रदेश में सबसे कम बारिश खरगोन, मंदसौर, बड़वानी और ग्वालियर जिले में हुई है।

अगले 3 दिन इन जिलों में हो सकती है बारिश

 डिंडोरी, बालाघाट में मौसम वैज्ञानिकों ने तेज बारिश की संभावना जताई है. जबलपुर, सागर, रीवा, सिंगरौली, अनूपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह और छतरपुर में भी ठीक-ठीक बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं भोपाल, उमरिया, कटनी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सतना, नरसिंहपुर, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा और बुरहानपुर और ग्वालियर में हल्की बारिश की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है। मंडला में जहां पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम चल रहा है, वहां भी कार्यक्रम शुरू होने से पहले आधा घंटा तक तेज बारिश हुई है।

Related Articles

Back to top button