ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

इंदौर, उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार में चांदी में गिरावट, सोना मजबूत

इंदौर भारतीय सराफा बाजार में चांदी कौ ऊंचे दामों पर ग्राहकी का सपोर्ट नहीं मिल रहा है। चांदी में मुनाफावसूली की बिकवाली देखी गई, जिसके चलते इंदौर में चांदी 100 रुपये घटकर 74350 रुपये प्रति किलो रह गई। हालांकि, सराफा कारोबारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट लगातार मजबूत होने के कारण चांदी में ज्यादा मंदी नजर नहीं आ रही है।

सोमवार कामेक्स पर चांदी वायदा 11 सेंट बढ़कर 24.28 डालर प्रति औंस और सोना वायदा सात डालर बढ़कर 19.46 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता रहा। इंदौर बाजार में सोने में ज्वेलर्स की छुटपुट लेवाली बनी हुई है। इससे इंदौर में सोने के दाम मजबूत बोले गए। इंदौर में सोना कैडबरी 60675 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। कामेक्स पर सोना ऊपर में 1946 तथा नीचे में 1939 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 24.28 तथा नीचे में 24.09 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 60675 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 60950 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 55830 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शनिवार को सोना 60650 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 74350 रुपये, चांदी टंच 74550 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 75050 रुपये प्रति किलो बोली गई। शनिवार को चांदी 74450 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 60750 रुपये तथा सोना रवा 60650 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 74400 रुपये तथा चांदी टंच 74300 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 61050 रुपये तथा सोना रवा 61000 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 75800 रुपये तथा चांदी टंच 75900 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Related Articles

Back to top button