ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

IIT दिल्ली के स्टूडेंट ने किया सुसाइड, गणित और कम्प्यूटिंग में कर रहा था बीटेक

नई दिल्लीः दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में इंजीनियरिंग के 21 वर्षीय एक छात्र ने शुक्रवार शाम को अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अनिल कुमार गणित और कंप्यूटिंग (सत्र 2019-2023) में बी.टेक कर रहा था और संस्थान के विंध्याचल छात्रावास में रह रहा था। उन्होंने बताया कि किशनगढ़ थाने में शुक्रवार शाम लगभग छह बजे मामले की सूचना दी गई।

अधिकारी ने बताया कि संस्थान के नियमों के अनुसार, कुमार को जून में छात्रावास का कमरा खाली करना था लेकिन वह कुछ विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो सका था इसलिए उसे विषयों को उत्तीर्ण करने के लिए छह महीने का अतिरिक्त समय दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने तोड़ा।

Related Articles

Back to top button