ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने

बुडापेस्ट। स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। नीरज ने पहला थ्रो फाउल किया था। दूसरे थ्रो में 88.17 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड मेडल पक्का कर लिया। पूरे मैच में उनसे आगे कोई भी एथलीट भाला नहीं फेंक पाया। इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान के अरशद नदीम दूसरे स्थान पर रहे।कांस्य पदक चेक गणराज्य के जाकूब वाल्देज ने जीता। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86.67 मीटर रहा।

अरशद नदीम ने दी नीरज को कड़ी टक्कर

नीरज चोपड़ा ने क्वालीफाइंग राउंड में 88.77 मीटर का थ्रो फेंका था, जो उनका चैंपियनशिप में अब तक का बेस्ट प्रदर्शन था। फाइनल में नीरज को पाकिस्तान के अरशद नदीम से काटे की टक्कर मिली, लेकिन नदीम 88 मीटर के मार्क को पार नहीं कर पाए। नदीम ने अपने तीसरे प्रयास में 87.82 मीटर का थ्रो फेंका और दूसरे रैंक पर रहे।

पिछली चैंपियनशिप में नीरज ने सिल्वर पदक जीता था

अमेरिका के यूजीन में हुई पिछली विश्व चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर पदक जीता था। जो इस प्रतियोगिता में किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। उनसे पहले अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में लंबी कूद में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

तीन भारतीयों ने बनाई किसी स्पर्धा के फाइनल में जगह

नीरज चोपड़ के अलावा भारत के किशोर जेना और डीपी मनु फाइनल में पहुंचे थे। किशोर ने पांचवें प्रयास में 84.77 मीटर का थ्रो फेंका और चौखे स्थान पर रहे। वहीं, मनु 83.72 के थ्रो के साथ छठे नंबर पर रहे। यह पहली बार था जब तीन भारतीयों ने विश्व चैंपियनशिप में किसी फाइनल में जगह बनाई है।

Related Articles

Back to top button