ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

राखी मनाने गए परिवारों को चोरों ने निशाना बनाया, चार जगहों से लाखों की ज्वेलरी चुराई

इंदौर। काम्बिंग गश्त के बीच चोरी की वारदात जारी है।चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाया है। एक साथ चार स्थानों से लाखों की ज्वेलरी चुराकर ले गए है। पुलिस ने एक ही रिपोर्ट में चारों के नाम जोड़कर कार्रवाई कर दी। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी मिल गए है।

घटना द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने प्रजापत नगर निवासी राहुल पुत्र ओमप्रकाश शर्मा की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है। राहुल के मुताबिक, 31 अगस्त को वह परिवार सहित राखी मनाने धामनोद चले गए थे।सूना मकान देखकर रात में बदमाश घुस गए और सोने के टाप्स, अंगूठियां, मांग टीका, नथ, पायल, सिक्के, गाय की मूर्ति, बिछुड़ी और 65 हजार कैश सहित करीब ढाई लाख रुपये कीमती सामान चुराकर ले गए।

तड़के 3:30 बजे बाइक से आते दिखे बदमाश

राहुल ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक बाइक पर तीन बदमाश दिखाई दिए। तीनों के मुंह पर नकाब था। दो बदमाश तो घर में घुस गए लेकिन एक बाइक पर ही बैठा रहा। बदमाशों के फुटेज पुलिस को सौंप दिए है।रहवासियों के मुताबिक, आरोपितों ने सूने घरों की रैकी करने के बाद चोरी की है। एसीपी निति दंडौतिया के मुताबिक, टीमें लगाई गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। पुरानी वारदातों में शामिल रहे आरोपितों से भी पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button