ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

भोपाल में बनेगा 3 हजार करोड़ रुपये की लागत से नया बाइपास, गुरुवार को कैबिनेट बैठक में मिल सकती है मंजूरी

भोपाल। भोपाल में बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए सरकार 3 हजार करोड़ रुपये की लागत से नया बाईपास बनाएगी। यह मंडीदीप के पहले से शुरू होकर कोलार रोड होते हुए फंदा के आगे देवास-इंदौर मार्ग से जुड़ेगा, इसमें एक रेलवे ब्रिज, दो फ्लाइओवर और 15 अंडरपास बनेंगे। इस बाइपास के बनने से जबलपुर या नर्मदापुरम से आने वाले लोगों को इंदौर जाने के लिए लगभग 25 किलोमीटर कम दूरी तय करनी होगी। वहीं, नगरीय क्षेत्रों में सड़कों के काम को गति देने के लिए कायाकल्प योजना में राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को होने वाली कैबिनेट में प्रस्ताव अंतिम निर्णय के लिए रखे जाएंगे।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि भोपाल का नया बाईपास 40.90 किलोमीटर का रहेगा। चार लेन के इस बाइपास के साथ दो लेन की सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। परियोजना लागत की 4 प्रतिशत राशि 5 किस्तों में तो शेष राशि 15 वर्षों की किस्तों में दी जाएगी। इस बाइपास के बनने से वाहन भोपाल शहर में नहीं आएंगे। मंडीदीप से कोलार, रातीबड़, फंदा होते हुए देवास-इंदौर मार्ग पर आ जाएंगे। वहीं, नगरीय क्षेत्रों में सड़कों के विकास के लिए कायाकल्प योजना में निकायों को फिर राशि दी जाएगी। इससे वर्षा में क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत के साथ नए निर्माण भी कराए जाएंगे।

सीएम की अध्यक्षता में मंजूरी मिलने की उम्मीद

इन कार्यों को गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिलने की उम्मीद है। कैबिनेट बैठक में इसके अलावा आशा कार्यकर्ता और पर्यवेक्षकों की प्रोत्साहन राशि में वृद्धि, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की निजी स्थापना में लवीना फूलवानी की संविदा नियुक्ति, रीवा जवा तहसील को अनुविभाग का दर्जा देने, भारतीय जनता पार्टी मंडल अशोक नगर को कार्यालय निर्माण के लिए भूमि आवंटन, मेधावी विद्यार्थी योजना में संशोधन, कपास पर मंडी शुल्क कम करने, खेलो एमपी यूथ गेम्स सहित अन्य विषयों पर निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button