ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

Bhopal News: लाड़ली बहना का गुम हुआ मंगलसूत्र, प्रशासन की मदद से चेहरे पर लौटी मुस्कान

भोपाल। पिपलानी क्षेत्र के जंबूरी मैदान में विगत रविवार को आयोजित लाड़ली बहना रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान एक महिला का मंगलसूत्र गुम हो गया था। इससे वह काफी परेशान व दुखी थी और उसने पिपलानी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। इधर दुखी-परेशान महिला के नुकसान की भरपाई प्रशासन ने 20 हजार रुपये का चेक देकर की है। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि महिला का मंगलसूत्र गुम होने की सूचना मिली थी, जिससे उसे आर्थिक मदद दी गई है।

आनंद नगर में रहती है महिला

जानकारी के अनुसार आनंद नगर बिजली कालोनी निवासी 35 वर्षीय रीता पति राकेश विश्वकर्मा ने बताया कि वह रविवार को जंबूरी मैदान भोपाल में आयोजित लाड़ली बहना राखी कार्यक्रम में शामिल होने गईं थी। जहां भीड़भाड़ में उनके गले का मंगलसूत्र गुम हो गया था। जिसकी उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन नहीं मिला। इससे पिपलानी थाना पहुंचकर मंगलसूत्र गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

कलेक्टर कार्यालय में बुलाकर सौंपा चेक

पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए जानकारी महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों को दी। इस पर सोमवार को महिला को कलेक्टर कार्यालय सुबह 11 बजे बुलाया और घटनाक्रम के बारे में पूछा। इसके बाद अपर कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने रीता विश्वकर्मा को 20 हजार रुपये का चेक दिया है। इधर यह भी बताया जा रहा है कि विदिशा की एक महिला का भी कार्यक्रम में मंगलसूत्र गुम हो गया था। इस पर उसे भी आर्थिक मदद दी गई है।

Related Articles

Back to top button