ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

नर्मदा नदी के बैक वाटर में नहाने गए दो भाई गहरे पानी में डूबे, होमगार्ड की टीम चला रही तलाशी अभियान

आलीराजपुर। विकासखंड के महलगांव में शनिवार दोपहर नर्मदा नदी के बैक वाटर में नहाने गए दो सगे भाई डूब गए। देर शाम तक होमगार्ड की टीम व ग्रामीण दोनों की तलाश में जुटे थे। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि व अफसर भी मौजूद हैं। उधर, स्वजन का रो-रोकर बुराहाल है।

जानकारी अनसार मूल रूप से कुलवट निवासी और फिलहाल पीथमपुर धार में रह रहे श्रीराम पिपलाज नवाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव आए थे। शनिवार दोपहर करीब 2.30 बजे उनके दो पुत्र अंकित (16) और अतुल (14) नर्मदा नदी के बैक वाटर में नहाने के लिए थे। दोनों भाई गहरे पानी में डूब गए।

देर शाम तक तलाशी अभियान जारी

दोनों भाईयों को डूबता देख मौके पर ग्रामीण जुट गए। तत्काल प्रशासन को भी खबर दी। प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौके पर थे। देर शाम तक तलाशी अभियान जारी था। हालांकि दोनों की कोई खबर नहीं मिली।

Related Articles

Back to top button