ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

जबलपुर के गढ़ा में घर में चले बम, पड़ोसी पर संदेह

जबलपुर। गढ़ा में आधी रात को एक घर में बम चले। बम के धमाके सुनकर घरवाले बाहर आए तो बम के खोखे मिले। सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ितों ने पड़ोसियों पर बम चलवाने का संदेह जाहिर किया। उन्होंने बताया कि प्रापर्टी का विवाद लंबे समय से चल रहा है जिस वजह से संभव है कि बम चलवाए गए हो। हालांकि इस घटना के स्वजनों ने सारी रात दशहत में गुजारी।

सेन परिवार घर में सो रहा था उसी दौरान करीब डेढ़ बजे एकाएक बम के धमाकों की आवाज सुनाई दी। स्वजन घबराकर उठे और घर के बाहर देखा तो खोके पड़े हुए थे। इस घटना के बाद आसपास के लोग भी जाग गए और घरों से बाहर आ गए। पूरे मामले में स्वजन ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी । पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पड़ोस में प्रापर्टी का विवाद हो रहा है जिस वजह से अंदाजा लगाया गया है कि पड़ोसियाें ने ही यह घटना डरवाने के लिए करवाई हो। पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button