ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

क्या आपकी हथेली में भी है त्रिभुज का निशान, भविष्य को लेकर मिलता है ये संकेत

आयु रेखा पर हो त्रिभुज

यदि हथेली में आयु रेखा पर त्रिभुज का चिन्ह होता है तो ऐसे लोग लंबी आयु जीते हैं। हमेशा अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते हैं। खानपान में विशेष सावधानी रखते हैं। ये लोग काफी अनुशासन प्रिय होते हैं।

चंद्र रेखा पर त्रिभुज

चंद्र रेखा पर त्रिभुज का निशान हो तो जातक बुद्धिमान होता है और जीवन में कई सुख सुविधाएं प्राप्त करता है। ऐसे लोग अक्सर विदेश यात्रा करते हैं। सरकारी खर्चे या फिर कंपनी से तरफ से कई सुविधाओं का भोग करते हैं।

मस्तिष्क रेखा पर त्रिभुज

यदि किसी जातक की हथेली में मस्तिष्क रेखा पर त्रिभुज का निशान बना है तो ऐसे लोगों का भाग्य काफी प्रबल होता है और उन्हें अच्छे भाग्य से ही कई चीजों की प्राप्ति हो जाती है। जीवन में सुखों की कभी कोई कमी नहीं होती है। विदेश में व्यापार भी फैल सकता है। वकालत या फिर इंजीनियरिंग के पेशे में अच्छा करियर बनाते हैं।

हथेली के बीच में बड़ा त्रिभुज

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि हथेली में बड़े आकार का त्रिभुज बनता है तो ऐसे व्यक्ति नरम दिल के होते हैं। हर समय मदद के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग काफी भावुक भी होते हैं।

शुक्र रेखा पर त्रिभुज

किसी व्यक्ति के शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान आकर्षक व्यक्तित्व को दर्शाता है। ऐसे लोग जीवन में भौतिक सुखों में लिप्त रहते हैं। विलासिता में अपना जीवन ज्यादा बिताते हैं। कई महिलाओं से ऐसे लोगों का अफेयर हो सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button